5 साल के रिलेशन के बाद क्यों टूट गया था बॉबी देओल और नीलम का रिश्ता?

By आकांक्षा तिवारी | Nov 30, 2019

बॉलीवुड के कई सितारे अपनी पहली फ़िल्म से रातों-रात स्टार बन गये। इन्हीं कुछ कलाकारों में से एक बॉबी देओल भी हैं। बॉबी देओल ने 1995 में बरसात फ़िल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। दर्शकों को फ़िल्म की स्टोरीलाइन और बॉबी की एक्टिंग ख़ूब पसंद आई। इसके बाद रातों-रात वो लोगों के लिये सेंसेशन बन गये।

बॉबी देओल और नीलम करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इनके ब्रेकअप को लेकर कई तरह की ख़बरें सामने आईं. किसी ने कहा कि बॉबी की ज़िंदगी में पूजा भट्ट आ गईं थीं, तो किसी ने कहा धर्मेंद नीलम को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहते थे। वहीं कुछ समय बाद नीलम कोठारी ने अपने और बॉबी के अफ़ेयर की ख़बरों को सच बताया था। 

इसे भी पढ़ें: काजोल की ज़िंदगी में अगर अजय देवगन नहीं होते, तो क्या शाहरुख़ ख़ान से होती उनकी शादी?

नीलम ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका और बॉबी का ब्रेकअप आपसी सहमती से हुआ था। ये ब्रेकअप बॉबी देओल के पिता और अभिनेता धर्मेंद या फिर दूसरे शख़्स के कारण नहीं हुआ था। नीलम ने कहा कि रिलेशनशिप में रहने के कुछ समय बाद उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि वो इस रिश्ते में ख़ुश नहीं रह पायेंगी। अपने दिल की इस बात को उन्होंने बॉबी से शेयर भी किया, जिसके बाद बॉबी को भी यही लगा कि ये रिश्ता ज़्यादा समय तक नहीं चलेगा।

इसलिये दोनों ने अलग होने का फ़ैसला ले लिया।  इस फ़ैसले के बाद दोनों स्टार्स ने ज़िंदगी में आगे बढ़ने का फ़ैसला लिया और आगे बढ़ गये। एक ओर जहां बॉबी ने तान्या से शादी की, तो वहीं नीलम ने बिज़नेसमैन, ऋषि सेठिया से। नीलम की ये शादी ज़्यादा दिन तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2011 में एक्टर समीर सोनी से शादी कर ज़िंदगी की नई शुरुआत की।

- आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय