Rajasthan के कोटपूतली-बहरोड़ में युवक-युवती के शव मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के एक होटल में युवती-युवती के शव मिलने की घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

बहरोड़ के पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल के कमरे में युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिले हैं। उन्होंने कहा, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और कमरे से नमूने लिए गए।

पुलिस के अनुसार इन दोनों ने 22 जनवरी को होटल में कमरा लिया था। शनिवार सुबह इंद्र का एक दोस्त उनसे मिलने आया। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अंदर देखा और दोनों को लटका हुआ पाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में शाम को संबंधित परिवारों को सौंप दिया गया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है