शामली में यमुना नदी से पिता-पुत्री के शव बरामद, तीन अन्य बच्चों की तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने यमुना नदी से एक व्यक्ति और उसकी बेटी के शव बरामद किए हैं, जबकि उसके अन्य तीन बच्चों की तलाश जारी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी

पुलिस के अनुसार, शामली जिले के कैराना क्षेत्र में यमुना नदी में तलाशी के दौरान सलमान (38) और उसकी 12 वर्षीय बेटी महक के शव बरामद किए गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से सलमान के अन्य तीन बच्चों की तलाश कर रही है। उसने बताया कि सलमान ने अपनी पत्नी के उसके प्रेमी के साथ कथित तौर पर फरार होने के बाद शनिवार को अपने चार बच्चों समेत नदी में छलांग लगा दी थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्याम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि खोजबीन के दौरान पुलिस के गोताखोरों ने घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर सलमान और महक के शव बरामद किए। उन्होंने कहा कि शेष तीन बच्चों की खोजबीन जारी है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके पहले अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया था कि यमुना में कूदने से पहले सलमान ने एक वीडियो बनाया और अपनी बहन को भेजा। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी खुशनुमा और उसका प्रेमी उसके इस कदम के लिए जिम्मेदार होंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan में IED विस्फोट में नाबालिग लड़की घायल, जांच शुरू

Sudan में आतंकी हमले में Bangladesh के छह शांति सैनिक मारे गए

Russia ने परिसंपत्तियों पर रोक लगाने के EU के निर्णय की आलोचना की

हम जवाबी कार्रवाई करेंगे: सीरिया में हमले में तीन अमेरिकियों के मारे जाने के बाद ट्रंप ने कहा