मध्यप्रदेश के सतना में बोरवेल में गिरी दोनों लड़कियों के शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

सतना जिले के एक गांव में खेत में बने बोरवेल में गिरी दोनों नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक का शव रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे मिला जबकि दूसरी लड़की का शव देर रात सवा 12 बजे बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान छग्गू की बेटी सोमवती (16) और संतोष अहिरवार की बेटी दुर्गा (12) भी खेत में पहुंचीं। पांडेय ने बताया कि खेत में पानी भरा होने के कारण उन्हें बोरवेल का पता नहीं चल सका और वे उसमें गिर गईं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नागौद एसडीएम जीतेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे सोमवती का शव बोरवेल से निकाल लिया गया। पांडेय ने बताया कि देर रात चलाए गए अभियान के बाद तकरीबन 12 बजे दुर्गा का शव भी बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागौद सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि खेत में पानी भरा होने और अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान में दिक्कतें आईं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।