झारखंड के सिमडेगा में 3 बच्चियों की रहस्यमय मौत, तालाब से शव बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की

By Renu Tiwari | Oct 27, 2025

झारखंड के सिमडेगा जिले में एक तालाब में तीन बच्चियों के शव बहते हुए मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना बानो थाना क्षेत्र के निमतूर गांव में हुई। पुलिस को संदेह है कि पांच से सात साल की उम्र की बच्चियां तालाब में उतरीं और डूब गईं। बानो थाने के प्रभारी मानव मयंक ने बताया कि रविवार देर शाम तालाब से शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चियों की मौत डूबने सेहुई है।

इसे भी पढ़ें: Odisha Cyclone Montha | चक्रवात मोंथा का कहर! ओडिशा के 8 जिलों में रेड अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्र खाली कराए जा रहे, सरकारी कर्मचारी की छुट्टियां रद्द

तलाश के दौरान तालाब में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से अन्य दो बच्चियों को भी तालाब से निकालकर बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

News Source - PTI Information  

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों तक पहुंची बस सेवा

Kolkata में FIFA International Friendly मैच: ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर