यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले शव की पहचान की गई, महिला के प्रेमी ने की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में, दनकौर थानांतर्गत क्षेत्र में 28 जून को यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले महिला के शव की पहचान जुलेखा खान (40) के रूप में की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला दिल्ली की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि महिला के प्रेमी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर दिल्ली में उसकी हत्या की और उसके बाद शव को दनकौर इलाके में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि मामले की जांच करते हुए गोविंदपुरी थाने की पुलिस ने मृतका के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने जुलेखा की हत्या करने के बाद उसके शव को दनकौर इलाके में फेंका था। इस मामले में दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

Satwik-Chirag की जोड़ी Malaysia को हराकर China Masters के फाइनल में पहुंची

Teachers Day पर Delhi Government ने 118 शिक्षकों को दिया राजकीय पुरस्कार

Jhiram Ghati Maoist Attack में 11 साल बाद न्याय, NIA Court ने 10 आरोपियों को ठहराया दोषी

सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा: ₹59,000 करोड़ की Net Worth निकली फर्जी? LICHFL को लगा करोड़ों का चूना