छह दिनों से लापता 19 साल की डीयू छात्रा Sneha Debnath की लाश यमुना नदी से मिली, अपने पीछे लड़की ने हस्तलिखित नोट छोड़ा

By रेनू तिवारी | Jul 14, 2025

दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ, जो 7 जुलाई से लापता थी और आखिरी बार सिग्नेचर ब्रिज के पास देखी गई थी, रविवार को उसकी लाश यमुना नदी में मिली। उसके लापता होने के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें विशेष रूप से निगम बोध घाट और नोएडा के बीच के इलाकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इसे भी पढ़ें: ट्रेन के ऊपर चढ़कर ‘रील’ बनाते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

पुलिस के अनुसार, स्नेहा ने एक हस्तलिखित नोट छोड़ा है, जिसमें यमुना नदी पर बने पुल से कूदने का इरादा जताया गया था। बयान के मुताबिक, ‘‘... पुलिस ने तकनीकी निगरानी के माध्यम से स्नेहा की गतिविधियों का पता लगाया और पुष्टि की कि लापता होने से पहले वह अंतिम बार सिग्नेचर ब्रिज पर थी।’’ पुलिस ने बताया, ‘‘जिस टैक्सी चालक ने उसे घटनास्थल पर छोड़ा था, उसने भी इसकी पुष्टि की है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को पुल पर खड़ा देखा और बाद में वह घटनास्थल से गायब हो गई।’’

बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया था, जो विशेष रूप से निगम बोध घाट से नोएडा तक के क्षेत्रों तक केंद्रित था। अधिकारियों ने पुष्टि की कि स्नेहा का शव गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे नदी में तैरता हुआ देखा गया था। बाद में उसके परिवार वालों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने बताया कि स्नेहा ने सात जुलाई की सुबह अपने करीबी दोस्तों को ईमेल और मैसेजिंग ऐप के जरिए संदेश भेजे थे। उसके दोस्तों ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से परेशान और भावनात्मक रूप से व्यथित थी।

स्नेहा के परिवार और मित्रों ने सिग्नेचर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र में निगरानी ढांचे के बारे में चिंता व्यक्त की थी। स्नेहा के एक करीबी मित्र ने पत्रकारों को ईमेल भेजकर दावा किया कि जिस समय उसे वहां देखा गया, उस समय सिग्नेचर ब्रिज या आसपास के क्षेत्र में कोई भी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में नहीं था। उसने बताया, ‘‘यह पुल कथित तौर पर 4-5 अलग-अलग पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि, इन थानों ने अलग-अलग कैमरे लगाए हैं, लेकिन उनमें से कोई भी चालू हालत में नहीं है।’’

इस बीच, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में स्नेहा के लापता होने की पुष्टि करते हुए बताया था कि वह दक्षिणी त्रिपुरा के सबरूम की रहने वाली थीं। उन्होंने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया था।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में BJP राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हाई-लेवल बैठक: आगामी विधानसभा चुनावों की बिछी बिसात, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Work Culture में तेजी से वायरल हो रहा Micro Break ट्रेंड, Desk Job वालों के लिए वरदान है यह 2-Minute ट्रिक

US- Canada में छिड़ी ट्रेड वॉर! Donald Trump के 50% टैरिफ के आगे नहीं झुके कार्नी, बातचीत तोड़ ईंट का जवाब पत्थर से देने का ऐलान!

India Bangladesh Ganga Water Treaty पर Bihar से उठ रहे सवालों का जवाब Modi सरकार को देना ही होगा