उत्तर प्रदेश के एटा में बक्से से मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव एक घर में बड़े से बक्से से बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार को लापता हुए मोहल्ला ताल निवासी जुझार सिंह (50) का शव उनके ही पड़ोसी इंद्रपाल सिंह और विशाल के घर में एक बड़े बक्से से बरामद हुआ। यह बरामदगी मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की।

पुलिस जांच कर रही है कि आखिर जुझार की हत्या क्यों की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जुझार सिंह के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मामले में साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम लगाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जुझार के घर से थोड़ी दूर स्थित विशाल के घर में बड़े बक्से से शव बरामद किया गया था। सिंह ने बताया कि शव को कपड़ों के ढेर के नीचे रखा गया था।

मलावन पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृत्रिका सिंह ने बताया कि जुझार सिंह रविवार शाम से लापता थे। उन्होंने बताया कि जुझार के न मिलने पर देर रात परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

सीओ ने बताया कि कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने जुझार के मोबाइल फोन को निगरानी पर लगाया, जिससे उसके मोबाइल की लोकेशन इंद्रपाल के घर की मिली। पुलिस ने तलाश करने पर जुझार का शव घर में रखे एक बड़े बक्से के अंदर बरामद किया।

इस बीच, मौका पाकर इंद्रपाल के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौका निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका