बाथरूम में मिला महिला का शव, पूरा परिवार है गायब

By सुयश भट्ट | Jun 30, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक घर के बाथरूम से महिला का शव बरामद हुआ है। शव में कीड़े लग चुके थे। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शव बहुत दिन पुराना है। वहीं महिला का पति अभी लापता है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश से सामने आयी डराने वाली तस्वीर, एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल खेल में मिले 

इसके बाद पुलिस घर के अंदर पहुंची जहां बाथरूम में महिला का शव पड़ा था। शव की हालत देखकर लग रहा था कि शव करीब 2-3 दिन पुराना है। वहीं शव में कीड़े लगे हुए थे।  पुलिसकर्मियों के साथ घर में दाखिल हुए पड़ोसियों ने शव की पहचान घर में रहने वाली राखी पटेल के रूप में की है।

एडिशनल एसपी ने कहा कि महिला के पति प्रशांत की तलाश अभी जारी है। जांच के दौरान पता चला कि प्रशांत और राखी ने लव मैरिज की थी। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों का झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद से पूरा परिवार गायब है।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज