हिमाचल में हुए हिमस्खलन में फंसे थे 5 जवान, 10 दिनों बाद 1 जवान का शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन के बाद 10 दिन से लापता पांच सैनिकों में से एक का शव शनिवार को बरामद हो गया। जिला अधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षीय राजेश ऋषि सेना की 7 जेएके राइफल्स के उन छह जवानों में से एक थे, जो 20 फरवरी को किन्नौर जिले में शिपकी ला सीमा चौकी के पास हुए हिमस्खलन में फंस गए थे। किन्नौर जिले की जनसम्पर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि ऋषि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि उनके शव को पूह ले जाया जा रहा है, जहां से उसे उनके पैतृक गांव जगतपुर ले जया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: हिमस्खलन की घटना में लापता हुए थल सेना के 5 जवानों का अभी तक कोई अता-पता नहीं

उन्होंने बताया कि सेना के अन्य फंसे हुए जवानों की तलाश के लिए करीब 500 कर्मियों को तैनात किया गया है। बिलासपुर जिले के घुमारपुर गांव के हवलदार राकेश कुमार का शव हिमस्खलन वाले दिन बरामद हो गया था। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी कमान मुख्यालय बचाव एवं राहत अभियान पर करीबी नजर बनाए हुए है। इस कमान मुख्यालय के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ लेफ्टिनेंट जनरल पीएम बाली ने भी कुछ दिन पहले घटनास्थल का दौरा किया था। साथ ही कहा था कि लापता सैनिकों की तलाश के सभी प्रयास जारी हैं। 

प्रमुख खबरें

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana

Adani समूह की कंपनी APSEZ की Philippines में बंदरगाह बनाने की योजना

Kotak Bank का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहा