Black Garlic: औषधीय गुणों से भरपूर काले लहसुन से शरीर को मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ, ऐसे करें इसका सेवन

By एकता | May 14, 2022

हमारे घर की रसोईयो में सालों से हर दिन के खाने में सफेद लहसुन का इस्तेमाल होता आ रहा है। सफेद लहसुन के कई फायदे होते हैं जिनके बारे में हम सभी अच्छे से वाकिफ होंगे। लेकिन आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि सफेद लहसुन के अलावा काला लहसुन भी होता हैं। जी हाँ, आपने बिलकुल सही सुना। काला लहसुन, सफेद लहसुन का ही एक रूप होता है। इसे फर्मेंटेशन के द्वारा तैयार किया जाता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है।

सफेद लहसुन की तुलना में काले लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट ज्यादा पाए जाते हैं। इसके अलावा काले लहसुन में पॉलीफेनॉल, अल्कलाइन और फ्लेवोनाइड तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी तत्व ब्लड कैंसर, पेट के कैंसर और कोलन कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं।

हृदय रोगों को रोकने में मददगार

काले लहसुन दिल के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। काले लहसुन में एलिसिन मौजूद होता है जो प्राकृतिक रूप से खून पतला करने में मदद करता है। इसकी वजह से हार्ट ब्लॉकेज से संबंधित परेशानियाँ नहीं होती हैं। इसके अलावा यह ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है।

इसे भी पढ़ें: शुगर के मरीज गर्मियों में करें इन 5 ड्रिंक्स, 5 सब्जी और 5 फलों का सेवन, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार

काले लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

ऐसे करें इसका सेवन

आप काले लहसुन का सेवन मसाले की तरह कर सकते हैं या फिर रोजाना इसकी एक कली को कच्चा चबा कर भी खा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter