गर्मी की वजह से बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा, दिमाग पर भी पड़ता है बुरा असर, ये लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर के पास जाएं

Heat
Prabhasakshi
एकता । May 12 2022 8:12PM

हर बढ़ते दिन के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इतनी गर्मी होने के बावजूद भी लोग काम पर जाने के लिए मजबूर है। घर से बाहर निकलते ही लू लगने या हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में यह समस्या बेहद आम है, लेकिन ध्यान नहीं देने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है।

हर बढ़ते दिन के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से लोगों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। इतनी गर्मी होने के बावजूद भी लोग काम पर जाने के लिए मजबूर है। घर से बाहर निकलते ही लू लगने या हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में यह समस्या बेहद आम है, लेकिन ध्यान नहीं देने पर यह समस्या जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए इनसे खुद को बचाकर रखने के लिए सावधानी बरतते रहना ही बेहतर उपाय है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपने भी लंबे समय से नहीं किया है सेक्स? भुगतने पड़ सकते हैं ये नुकसान

क्या होता है हीट स्ट्रोक?

हीट स्ट्रोक गर्मी के मौसम में होने वाली सबसे आम और गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में शरीर का तापमान 10 से 15 मिनट के अंदर 40.0 डिग्री सेल्सियस तक या इससे अधिक बढ़ जाता है जिसकी वजह से सिरदर्द, चक्कर आने जैसी कई समस्याएँ हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक के उपचार में देरी की वजह से पीड़ित व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Women's Health: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, न करे इन्हें नजरअंदाज

गर्मी का दिमाग पर पड़ता है बुरा असर

बढ़ते तापमान का असर शरीर के साथ दिमाग पर भी पड़ता है। गर्मी की वजह से दिमाग में असंतुलन पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी वजह से बोलते समय लड़खड़ाना, बैचेनी, चिड़चिड़ाहट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएं। मानसिक स्थिति के साथ शरीर के तापमान का अधिक बढ़ना, शरीर की नमी का कम होना और त्वचा का रूखा होना, जी घबराना,  उल्टी आना, सांसों का तेज चलना और धड़कनों का बढ़ना जैसे लक्षणों पर भी इस मौसम में विशेष ध्यान दें नहीं तो आपको गंभीर समस्या झेलनी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: Raisins with Milk: दूध में मिलाकर करें किशमिश का सेवन, हड्डियों से लेकर दिल तक को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गर्मी के मौसम के रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

- हल्के रंग और हल्के वजन वाले कपड़े पहनें।

- धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। बाहर जाते समय छाता लेकर या टोपी पहनकर जाएँ।

- खूब सारा पानी और जूस जैसे नारियल पानी, नींबू पानी पाएं।

- शराब, सॉफ्ट ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन करने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़