नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 65 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

गाजीरम। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में एक अंत्येष्टि के दौरान बोको हराम द्वारा किये गए हमले में 65 लोगों की मौत हो गयी है। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी के पास स्थित एक गांव में बंदूकधारियों के हमले के बाद दर्जनों और शवों का पता चला।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के दफ्तर पर हुए हमले की भारत ने की निंदा

स्थानीय सरकार के अध्यक्ष मोहम्मद बुलामा ने बताया, ‘‘65 लोग मारे गए हैं और 10 अन्य घायल हुए हैं।’’ इससे पहले, स्थानीय मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया था कि तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने मैदुगुरी के समीप न्गांजई जिले में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थी।

 

प्रमुख खबरें

मेरी चिंता मत करो, जेल से जल्द बाहर आऊंगा, आतिशी और पत्नी सुनीता के बाद बोले केजरीवाल

Prime Minister Modi को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली याचिका खारिज

NCERT Textbook में मणिपुर के खेल को मिजोरम का बताया गया, भाजपा विधायक ने सुधार की मांग की

Hemant Soren की पत्नी कल्पना ने गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया