Dharmendra की अस्थियों का हरिद्वार की गंगा नदी में विसर्जन, बेटे सनी और बॉबी देओल हुए भावुक

By रेनू तिवारी | Dec 03, 2025

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने पोते करण देओल के साथ बुधवार को हरिद्वार में गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह-सुबह रस्में पूरी कीं। सफेद कपड़े पहने तीनों इमोशनल दिखे। सनी, बॉबी और परिवार के दूसरे सदस्य मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे थे। रस्में पूरी होने के बाद देओल परिवार एयरपोर्ट के लिए निकल गया।

इसे भी पढ़ें: Rishabh Shetty की मिमिक्री करने पर Ranveer Singh की हुई कड़ी अलोचना, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, मांगी सार्वजनिक माफी

उन्होंने बताया कि अस्थि विसर्जन के पूर्व की कर्मकांड विधि निजी होटल में संपन्न करायी गयी। क्षोत्रिय ने बताया कि इसके बाद सन्नी देओल के बेटे करण देओल और परिजन उनके साथ एक दोपहिया वाहन से हरकी पौड़ी पहुंचे और वहां अस्थि विसर्जन किया गया।

पुरोहित ने बताया कि अस्थि विसर्जन संबंधी विधियां सन्नी देओल ही करना चाहते थे मगर उनके जाने पर भीड़ एकत्र होने की आशंका से धर्मेंद्र के पौत्र करण ने इन्हें पूरा किया। पुरोहित के मुताबिक अभिनेता सन्नी देओल और बॉबी देओल परिजनों के साथ मंगलवार को ही हरिद्वार पहुंच गए थे और इसी दिन अस्थि विसर्जन किया जाना था, लेकिन एक परिजन के समय से नहीं पहुंच पाने के कारण यह नहीं हो पाया। पुरोहित ने बताया कि यहां अस्थि विसर्जन कर्म के वक्त धर्मेंद्र की पत्नी हेमामलिनी और उनकी तरफ से कोई भी मौजूद नहीं था।

प्रमुख खबरें

Srinagar में Mehbooba Mufti ने Mirwaiz Umar Farooq से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

Virat Kohli और Gill के शतक, पहले ODI में भारत ने West Indies को 8 विकेट से दी मात

Kylian Mbappe बाएं घुटने की चोट के कारण Nations League के 3 मैचों से बाहर