By अनन्या मिश्रा | Oct 26, 2026
महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत सिर्फ पति के अखंड सौभाग्य के लिए नहीं बल्कि खुद को खास तरीके से सजाने-संवारने का भी अवसर है। हर महिला चाहती है कि इस दिन वह अपने पति को सबसे खूबसूरत नजर आए। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ पर परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो आप कुछ सेलिब्रिटी के लुक्स को रीक्रिएट कर सकते हैं। इस तरह से स्टाइल और मेकअप करके आप भी सबसे खूबसूरत नजर आ सकती हैं। वहीं आपके लुक्स में पारंपरिक और मॉर्डन का टच मिलेगा। जोकि आपको करवा चौथ के लुक को और भी खास बना देगा।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल
अगर आप भी इस करवाचौथ ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के इस लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। इसके लिए आपको घेर वाली स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप कैरी करना है। न्यूड मेकअप, खुले बाल, गले में भारी सा कुंदन वाला चोकर और हाथों में कुंदन वाले कड़े आपके लुक को बदल देगा। इसके साथ स्मोकी आई मेकअप करें।
हिना खान का ये लुक आपके करवा चौथ लुक को स्पेशल बना देगा। इस लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप गोल्डन लहंगे के साथ अपने बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ कर्ल करके खुला छोड़ें। इसके साथ ग्रीन ज्वेलरी कमाल लगेगी।
अगर इस करवा चौथ आपको कुछ अलग लुक कैरी करना है, तो आप गुलाबी लहंगा कैरी करें और ब्लाउज की जगह शॉर्ट कुर्ती पहनें। लहंगे के साथ स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती में आपका लुक कमाल लगेगा। वहीं बालों को अलग अंदाज में स्टाइल करें और साथ में हल्का मेकअप रखें। इससे आपकी खूबसूरती निखरकर आएगी।
आप भी करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। यह एक प्री ड्रेप्ड साड़ी है, जोकि आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। उन महिलाओं के लिए प्री ड्रेप्ड साड़ी अच्छा ऑप्शन है, जिनको साड़ी पहनना तो पसंद हैं, लेकिन उनको बांधने में दिक्कत होती है। आप इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी कैरी करें।
करवा चौथ पर सिंपल लुक कैरी करना चाहती हैं, तो आप कृति खरबंदा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। कृति के इस लुक को कैरी करने के लिए सिंपल साड़ी कैरी करनी चाहिए। सिंपल साड़ी के साथ शादी का दुपट्टा उसके साथ सिर पर अटैच करें। शादी का दुपट्टा साड़ी लुक में चार चांद लगाएगा।