By अभिनय आकाश | Oct 26, 2026
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को 12वीं ब्रिक्स संसदीय मंच (BRICS Parliamentary Forum) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बैठक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने, कमियों की पहचान करने और भविष्य की पहलों के लिए एक रोडमैप तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। तोमर ने बताया कि इस बैठक में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि और भारत के विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। तोमर ने ANI से कहा यह ब्रिक्स संसदीय मंच की 12वीं बैठक है। इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। हमारे देश के विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष भी इसमें भाग ले रहे हैं। मेरा मानना है कि इस तरह की बैठकें कई तरह के मुद्दों पर चर्चा करने का मौका देती हैं। इनसे कमियों और कमजोरियों को पहचानने में मदद मिलती है, साथ ही भविष्य की पहलों के लिए एक रोडमैप भी तैयार होता है। इन चर्चाओं से जो सुझाव सामने आते हैं, वे वैश्विक प्रगति के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।