बॉलीवुड के वे सितारे जो दोस्ती में एक-दूसरे के लिए छिड़कते हैं जान, इनके नाम हैं शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2021

आज देशभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस दिन पर खास अंदाज में अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं। यह सितारे अपने दोस्तों पर जान छिडकते हैं।

वरुण धवन-आलिया भट्ट और शाहरुख-काजोल की दोस्ती

वरुण धवन कई मौकों पर कह भी चुके हैं कि आलिया उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। शाहरुख खान और काजोल सिल्वर स्क्रीन पर अक्सर धमाल मचाते नजर आते हैं। फैंस भी इनको खूब पसंद करते हैं। यह दोनों कितने अच्छे दोस्त हैं इस बात का सबूत इन्होंने कई बार दिया है।

वहीं अब अगर बात करें अजय देवगन और सलमान खान की तो इनकी दोस्ती सबसे अलग है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों कई मौकों पर कह भी चुके हैं कि दोनों की दोस्त काफी अच्छी है और दोनों एक-दूसरे से बातें भी शेयर करते हैं। मुश्किल की घड़ी में भी दोनों एकसाथ खड़े नजर आते हैं।

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी शामिल

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते नजर आते हैं। इन दोनों अभिनेताओं ने साथ में फिल्म गुंडे में काम किया है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार