बॉलीवड के मशहूर निर्देशक सावन कुमार का निधन, सलमान खान ने शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2022

बॉलीवड के मशहूर निर्माता-गीतकार सावन कुमार का निधन हो गया है। बीती रात तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम करीब चार बजकर पंद्रह मिनट पर उन्होंने अंतिम सांसें ली। फिल्म निर्माता फेफड़े से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे और वह आईसीयू में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। सावन कुमार के साथ काम फिल्म कर चुके अभिनेता सलमान खान ने उनके निधन पर दुख जताया है। सलमान खान ने ट्वीटर पर निर्माता-निर्देशक के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। सलमान ने ट्विटर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सलमान ने ट्वीट किया, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हमेशा आपको प्यार और सम्मान किया है।'

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी