Bollywood स्टार Raveena Tandon मना रहीं 54वां Birthday, OTT और हिट फिल्मों से चमकीं

By अनन्या मिश्रा | Oct 26, 2026

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा 26 अक्टूबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। वह बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल-तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके अभिनेत्री रवीना टंडन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से रवीना टंडन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए रवीना को फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। रवीना टंडन ने अपने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं हैं। जिनमें दिलवाले, लाडला, दूल्हे राजा, अंखियों से गोली मारे, अंदाज अपना अपना, खिलाड़ियों के खिलाड़ी और मोहरा जैसी फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं। इसके अलावा एक्ट्रेस की को फिल्म 'दिल तो पागल है' ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था।

पर्सनल लाइफ

रवीना टंडन के अफेयर की चर्चा अभिनेता अक्षय कुमार से रही थी। लेकिन जल्द ही वह अक्षय कुमार से अलग हो गईं। जिसके बाद उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी को डेट करना शुरू कर दिया था। फिर दोनों ने 22 फरवरी 2004 में उदयपुर में शादी कर ली थी। कपल की एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। वहीं शादी से पहले रवीना ने दो बेटियां छाया और पूजा को गोद लिया था।

ब्रेक के बाद वापसी

अभिनेत्री रवीना टंडन ने कई साल के ब्रेक के बाद फिर वापसी की। अभिनेत्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने नए प्रोजेक्ट्स से फिर से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। अपने फिल्मी करियर में रवीना टंडन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और मनोरंजन से इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई।

प्रमुख खबरें

केरलम में Cooperative Sector चलाएगा विमान सेवा, सरकार ने दी मंजूरी

Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

सुलतानपुर MP MLA Court में मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे Rahul Gandhi

Kylian Mbappe के दो गोल से Real Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया