बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने प्रधानमंत्री की माँ हीरा बा का आशीर्वाद लिया

By रेनू तिवारी | Mar 16, 2021

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी  मां हीरा बा से अपने कामकाजी समय से भी वक्त निकाल कर मिलने जाते हैं और उनके साथ खाना खाते हैं। पीएम मोदी का मां उन्हें कुछ पैसे देकर आशीर्वाद भी देती हैं। पीएम मोदी की मां की भी काफी लोकप्रियता हैं। मीडिया में उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई तस्वीरें वायरस हुई है जिसे देखकर लोग उनसे प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी को पसंद करने वाले लोग हीरा बां को मजबूत महिला कहते हैं जिन्होंने पीएम मोदी को जन्म दिया है। 

इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर के बगैर ही आलिया भट्ट ने काटा अपना जन्मदिन का केट, वीडियो में दिखी इमोशनल 

हाल ही में पीएम मोदी की मां से मिलने के लिए गायक जुबिन नौटियाल भी उनके आवास पर गये और हीरा बा से मुलाकात की। जुबिन नौटियाल ने शनिवार को कहा कि वह गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा से मुलाकात की और उनकी मां हीरा बा का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

 

 नौटियाल यहां साबरमती आश्रम के पास आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए हुए थे। नौटियाल ने एक फेसबुक पोस्ट में,शुक्रवार को एक कार्यक्रम के इतर गांधीनगर में प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी और उनके परिजनों के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। कुछ तस्वीरों में वह हीरा बा से आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। 

 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा