माँ गंगा की आरती देखने बनारस पहुँचे बॉलीवुड स्टार अहान शेट्टी और तारा सुतरिया

By आरती पांडेय | Nov 25, 2021

वाराणसी। अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ बुधवार को वाराणसी पहुँचे। दोनों कलाकारों ने साथ मे दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठकर माँ गंगा की आरती देखी। वहीं इससे पहले दोनों ने नदेसर में एक पान की दुकान पर यहाँ का प्रसिद्ध बनारसी पान खाया।  

इसे भी पढ़ें: बेला हदीद का बोल्ड लुक कॉपी कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

इतना ही नही दोनों ने साथ ही बजरे पर बैठकर  करीब 15 मिनट तक मां गंगा की महाआरती का लुत्फ उठाया। इस दौरान दोनों कलाकार सेल्फी व वीडियो बनाते भी नजर आए। दोनों ही कलाकारों का गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव हनुमान यादव द्वारा प्रसाद अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्र से दोबारा आने का वादा भी किया। आपको बता दे कि अहान शेट्टी फ़िल्म तड़प से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे है और अभिनेत्री तारा सुतारिया इस फिल्म में उनकी कोस्टार है।

प्रमुख खबरें

जिंदा नहीं लौटेंगे...अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की हिला देने वाली धमकी

ईरान के 90 ठिकानों पर पहले बरसाए ताबड़तोड़ बम, फिर कहा- अब हो गया! ये है ट्रंप का वॉर ऑफ स्टाइल

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल