छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH

DILJIT DOSANJH
INSTAGRAM
एकता । Jul 21 2026 3:26PM

दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ उनके समर्थन में आ गए हैं। इंस्टाग्राम पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने प्रशासन से छात्रों की मांगें सुनने की अपील की। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कहा कि उन्हें पता है कि इस बयान के बाद उन्हें फिर से निशाना बनाया जाएगा।

सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।

पहले इस प्रोटेस्ट से दूरी बनाने वाले दिलजीत ने अब सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज जो हुआ वह बहुत बुरा था। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मैं अधिकारियों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को सुनें। जनता की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।"

इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 Updates: शिवांगी जोशी ने कराई श्रेया कालरा की बोलती बंद, शो में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री

किसान आंदोलन के दौर को किया याद

दिलजीत ने अपनी पोस्ट में किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें अंदाजा है कि इस बयान के बाद उन्हें फिर से निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने लिखा, "मुझ पर पहले भी कई बार एंटी-नेशनल होने का टैग लग चुका है। अब भी मुझे देशद्रोही ही कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे बहुत सी ट्रोलिंग और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिन्हें मैं बयां भी नहीं कर सकता... बाकी रब सब देख रहा है, बाबा भली करेगा।"

इसे भी पढ़ें: Tanishq Bagchi vs YRF विवाद में कूदे Amaal Mallik ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर खड़े किए गंभीर सवाल

पहले क्यों बनाई थी दूरी?

इससे पहले जुलाई की शुरुआत में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान जब एक फैन ने दिलजीत से सीजेपी के इस प्रोटेस्ट से जुड़ने के बारे में पूछा था, तो उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया था। तब उन्होंने कहा था, "मुझे इन सबसे दूर रखो भाई... मैं एक आर्टिस्ट हूं, कोई नेता नहीं। मुझे नहीं पता आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं।" हालांकि, सोमवार को छात्रों पर हुए एक्शन के बाद दिलजीत खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़