Birthday Special: बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे शशि कपूर ने 160 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय, कभी बेचने पड़े थे पत्नी के गहने

By अनन्या मिश्रा | Mar 18, 2023

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान कई पीढ़ियों से सक्रिय है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में कपूर खानदान का अहम रोल है। बॉलीवुड को कपूर खानदान ने ना केवल कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बल्कि इंडस्ट्री को कई बड़े सुपरस्टार भी दिए हैं। जिन्होंने अपने अभिनय की कला से जनता के दिलों पर लंबे समय तक राज किया है। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले शशि कपूर अपने जमाने के लीजेंड हीरो थे। उन्होंने कई सारी हिंदी फिल्मों में काम किया है। आज यानि की 18 मार्च को शशि कपूरा का जन्मदिन है। आइए जानते हैं शशि कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को पृथ्वीराज कपूर के यहां हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राज कपूर था। लेकिन प्यार से सब उन्हें शशि बुलाया करते थे। शशि के बड़े भाई अभिनेता राज कपूर और शम्मी कपूर फिल्म जगत से जुड़े हुए थे। फिल्मी परिवार में जन्म लेने वाले शशि कपूर बचपन से फिल्मों के शौकीन थे। आज भी कई दशकों से उनका परिवार फिल्म जगत में सक्रिय बने हुए हैं।

शादी

कलकत्ता के एक थियेटर में साल 1956 में शशि कपूर की मुलाकात जेनिफर केंडल से हुई। पहली ही नजर में वह जेनिफर को अपना दिल दे बैठ थे। पहली बार जब वह जेनिफर से मिले तो वह उनसे कुछ बोल ही नहीं पाए। शशि कपूर काफी शर्मिले व्यक्ति थे। साल 1958 में जेनिफर और शशि ने मुंबई में पारंपरिक भारतीय रीति- रिवाज से शादी कर ली। लेकिन शशि कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया के सामने कुछ भी नहीं बोले। कहा जाता है कि वह अपनी पत्नी जनिफर से इतना प्यार करते थे कि जब जेनिफर की मौत हुई तो वह एकदम टूट गए थे। जेनिफर की मौत के बाद शशि को पहले की तरह कभी नहीं देखा गया। ऐसा लगता था जैसे उनकी जिंदगी का एक बड़ा और अहम हिस्सा उनसे अलग कर दिया गया हो।

इसे भी पढ़ें: Birthday Special: महज 6 साल की उम्र से पुनीत राजकुमार ने शुरू किया था अभिनय, मौत के बाद कर गए थे ये नेक काम

फिल्मों में करियर

फिल्मी बैकग्राउंड से होने के कारण उन्हें फिल्मों का शौक था। इसी कारण वह भी फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने लगे। बता दें कि शशि कपूर ने 10 साल की उम्र से अभिनय की शुरूआत की थी। छोटी सी उम्र में शशि कपूर ने बतौर बाल कलाकार 4 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने पूरे करियर में 160 से अधिक फिल्में की थीं। जिनमें से 12 अंग्रेजी फिल्में भी शामिल हैं। शशि कपूर 60-70  के दशक में सफलता की गारंटी माने जाते थे। उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट होती थीं। लेकिन गोल्डन पीरियड के बाद एक समय ऐसा भी आया था जब वह पूरी तरह से कंगाल हो चुके थे। उस दौरान शशि कपूर को पत्नी जेनिफर के गहने तक बेचने पड़े थे।

अवॉर्ड

शशि कपूर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 3 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता। पहली बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड सहायक अभिनेता के लिए दिया गया था। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। फिल्म दीवार के लिए उन्हें पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें दूसरा फिल्म फेयर जूनून फिल्म और तीसरा फिल्म फेयर कलयुग के लिए दिया गया था। वहीं भारत सरकार ने साल 2011 में शशि कपूर को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था। साल 2015 में शशि कपूर को फिल्म जगत के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।


मौत

मुंबई में 79 साल की आयु में शशि कपूर ने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फिल्म जगत के महान कलाकार की 4 दिसंबर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शशि कपूर के निधन पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। शशि कपूर न सिर्फ एक सुपरस्टार और कपूर खानदान से आने के कारण जाने जाते थे। बल्कि वह एक बेहतरीन व्यक्ति के तौर पर भी जाने जाते थे।

प्रमुख खबरें

अशोक गहलोत बोले: Ram Mandir ट्रस्ट तुरंत भंग करो, देरी से बढ़ी नाराजगी

Monsoon में भुट्टे का ले रहे हैं मजा? Sugar, Acidity से बचना है तो जानें ये Complete Health Guide

Kharge का Modi सरकार पर हमला: Galwan के बाद China का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कब्जा, Atmanirbhar Bharat फेल

Anganwadi Vacancy: कानपुर-बिजनौर में बंपर भर्ती, 5वीं पास महिलाएं भी Online Apply करें