Bollywood Wrap Up | Weight Loss के जुनून में Kusha Kapila ने कर दी बड़ी गलती, भुगतनी पड़ी थी सजा

By रेनू तिवारी | Jun 02, 2025

साल में चार से पांच फिल्में करने से लेकर चुनिंदा भूमिकाएं चुनने और सालाना एक या दो प्रोजेक्ट में अभिनय करने तक, करीना कपूर खान ने दो बेटों - तैमूर अली खान और जेह अली खान की मां बनने के बाद काम करने के अपने तरीके में काफी बदलाव किया है। हाल ही में एक बातचीत में, करीना ने स्वीकार किया कि अब काम की मात्रा से ज़्यादा गुणवत्ता पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है और वह युवा अभिनेताओं की तरह भूमिकाएँ निभाने के दौर से बाहर आकर खुश हैं। उन्होंने अपने शेड्यूल में शामिल जीवनशैली में बदलावों के बारे में भी बात की, जिसमें पति सैफ अली खान और बेटों के साथ परिवार के साथ समय बिताना प्राथमिकता है।

...................................................................................................................

स्लिम-ट्रिम दिखने की चाहत में एक्ट्रेस और सोशल मीडिया

इंफ्लुएंसर कुशा कपिला ने कुछ ऐसी गलती कर दी थी जिसकी 

उन्हें बहुत बड़ी सजा भुगतनी पड़ी थी एक्ट्रेस ने अपने 

वेट लॉस जर्नी के उस दर्द की कहानी वीडियो शेयर कर खुद बताई

वेट लॉस के लिए दोबारा उन्होंने अपनी डाइट काफी कम कर दी 

और उन्होंने अपनी डाइट को 800-900 कैलोरी तक ही

 सीमित कर दिया और कई बार पूरे दिन कुछ नहीं खाया

धीरे-धीरे इसका असर उनकी सेहत पर दिखने लगा

उन्हें बार-बार बुखार आने लगा और उनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो गई

................................................................................................................

'हीरामंडी' की आलमजेब के घर में गूंजी किलकारी

शर्मिन सहगल शादी के 2 साल बाद बनीं मां

उन्हें आम से लेकर खास तक हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है

एक्ट्रेस शर्मिन ने 28 मई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है

इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दी जा रहीं हैं

...................................................................................................................

थाईलैंड की Opal Suchata के सिर सजा मिस वर्ल्ड का 72वां ताज

पहली बार थाईलैंड की हसीना ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाया है

मिस वर्ल्ड 2025 की फर्स्ट रनर-अप इथियोपिया की हासेट डेरेज रहीं

जबकि पोलैंड की माजा क्लाजदा सेकंड रनर-अप बनीं

ओपल के सिर पर पूर्व मिस वर्ल्ड रही क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ताज सजाया

................................................................................................................

विवादों में आई कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ 

सुपरस्टार कमल हासन ने कर्नाटक हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

कन्नड़ भाषा पर दिए गए एक बयान की वजह से विवादों में फंस गए हैं

 ऐसे में उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज पर भी रोक लगा दी है

जिसके चलते सुपरस्टार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है

..............................................................................................................

'हाउसफुल 5'के इवेंट में बेकाबू हुई भीड़

अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ इन 

दिनों 'हाउसफुल 5' के प्रमोशन में जुटे हैं

 हाल ही में एक्टर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट 

के साथ पुणे के एक मॉल में फिल्म के प्रमोशन

के लिए पहुंचे, जहां भीड़ में अफरा-तफरी मच गई

..............................................................................................................

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal