Bollywood Wrap Up | संजय लीला भंसाली के सेट पर हादसे से मचा हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दिलजीत के शो में सुरक्षा चूक

By रेनू तिवारी | Jun 22, 2026

मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन बड़ी हलचलों और भावुक पलों से भरा रहा। जहाँ एक तरफ फिल्म सिटी मुंबई में संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर एक दुखद हादसे में बढ़ई की मौत के बाद मुआवज़े को लेकर विवाद गरमा गया है, वहीं सैन फ्रांसिस्को में ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में एक प्रदर्शनकारी के मंच पर चढ़ने से सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। इसी बीच, संगीत की दुनिया से एक बेहद भावुक खबर आई जहाँ ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने दिवंगत सुर कोकिला आशा भोंसले को एक बेहद खास ट्रिब्यूट सॉन्ग के जरिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसा, मुआवज़े की मांग

संजय लीला भंसाली की आने वाली बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' पर  दुखद हादसा

फिल्म सिटी मुंबई में शॉर्ट सर्किट के कारण 42 वर्षीय

 बढ़ई चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई

भंसाली प्रोडक्शंस ने पीड़ित परिवार के लिए ₹40 लाख के मुआवज़े की घोषणा की 

लेकिन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इसे 

बढ़ाकर ₹50 लाख करने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की है

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं

'लव एंड वॉर' की बात करें तो ये अगले साल यानी 

2027 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

.................................................................................................................. 

सैन फ्रांसिस्को में दिलजीत दोसांझ के शो में हंगामा

ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा वर्ल्ड टूर 2026' के आखिरी 

कॉन्सर्ट के दौरान सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली

शो के बीच में एक खालिस्तान-समर्थक प्रदर्शनकारी झंडा लेकर स्टेज पर चढ़ गया

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया

 इस हंगामे के बावजूद दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस नहीं रोकी

.................................................................................................................. 

कपूर खानदान में शहनाई: अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर 

जल्द ही रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं

रविवार से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन धूमधाम से शुरू हो चुके हैं। 

पारिवारिक जश्न में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और

शनाया कपूर सहित पूरा परिवार शामिल होकर डांस और एन्जॉय करता नजर आया

.................................................................................................................. 

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार

कॉकटेल 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस 

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग वीकेंड (शुरुआती 3 दिनों) 

में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन ₹85 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

 मैं वापस आऊंगा: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दूसरे

 हफ्ते में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने 10 दिनों में करीब 

₹24 करोड़ की कमाई कर ली है, और इसके स्क्रीन्स व शोज़ भी बढ़ाए गए हैं

.................................................................................................................. 

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देगा एआर रहमान का गाना

मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' 

के मौके पर महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले को याद करते 

हुए एक बेहद भावुक ट्रिब्यूट प्रोजेक्ट का टीज़र जारी किया है।

 बता दें कि अप्रैल 2026 में आशा जी के निधन के बाद यह

 उनका पहला मरणोपरांत (posthumous) गीत होने वाला है, 

जिसे उनके जीवनकाल के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। 

लंदन के 'ट्रिनिटी लाबान' के संगीतकारों के सहयोग से

 तैयार यह गाना बेहद खास है और रहमान ने इसे आशा जी

की अमर विरासत को एक छोटा सा उपहार बताया है

.................................................................................................................. 

प्रमुख खबरें

अपना बोया ही काट रही ममता बनर्जी

ज़मीन के विवाद में Pankaj Tripathi के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ़्तार

Kota, Bikaner के बाद Jodhpur में Caesarean Delivery के बाद 8 महिलाओं की तबियत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री बोले, प्रसव पीड़ा से बचने के लिए महिलाएं कराती हैं सर्जरी

इस क्राइसिस में कॉकरोच भी नहीं कर पाएंगे सर्वाइव, गॉडजिला हमारी ओर आ रहा, आम आदमी से लेकर बजट तक पर कैसे पड़ेगा इम्पैक्ट?