Kolkata Blast Update: बम धमाके से दहल उठा बंगाल, उड़ गया हाथ, प्रदेश बीजेपी चीफ ने अमित शाह को लिखा पत्र

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2024

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड इलाके में जबरदस्त धमाका हुआ। दोपहर के तकरीबन पौने दो बजे ये धमाका हुआ है और इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। धमाका कैसे हुआ इसकी जांच में कोलकाता पुलिस जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ, जब कूड़ा बीनने वाला शख्स ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के चौराहे पर ‘प्लास्टिक के एक बैग के पास’ खड़ा था। अब पूरे मामले को लेकर बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री ने अमित शाह से संपर्क किया है। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मध्य कोलकाता में हुए विस्फोट की घटना की गहन जांच का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: Mamata से बांग्लादेश के कट्टरपंथी की अपील, बंगाल को भारत से आजाद करने का करें ऐलान

अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय बापी दास के रूप में हुई है, जो एसएन बनर्जी रोड के बगल में एक फुटपाथ पर रहता है। वह कूड़ा बीनने का काम करता है। उन्होंने बताया विस्फोट में घायल व्यक्ति की दाहिनी कलाई में चोट आई है और उसका इलाज नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। दस्ते ने बैग और आस-पास के इलाके की जांच की।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन