Bomb Threat Alert! IndiGo की Kuwait-Delhi फ्लाइट की Ahmedabad में इमरजेंसी लैंडिंग, जांच जारी

By अंकित सिंह | Jan 30, 2026

शुक्रवार को कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में अपहरण और बम से उड़ाने की धमकी वाला एक नोट मिला था। इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई। विमान में 180 यात्री सवार थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनकी गहन सुरक्षा जांच की गई। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, विमान के अंदर एक टिशू पेपर मिला जिस पर विमान को हाईजैक करने और उड़ाने की धमकी भरा हस्तलिखित नोट था। 

वहीं, निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने रविवार को कहा कि उसने ईरान में पैदा हुए हालात के मद्देनजर त्बिलिसी और अल्माटी के लिए अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं। उसने बताया कि सोमवार को कुछ उड़ानें ईंधन भरने के लिए दोहा में रुक सकती हैं। विमानन कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को जारी पोस्ट में कहा कि 25 जनवरी को दिल्ली से त्बिलिसी (जॉर्जिया) और मुंबई से अल्माटी (कजाकिस्तान) और वापसी के लिए निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Indigo का लाभ तीसरी तिमाही में 78 प्रतिशत घटकर 549.1 करोड़ रुपये पर

इंडिगो ने बताया कि ईरान के आसपास के हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने के तहत वह उड़ान समय-सारणी में कुछ बदलाव कर रही है। इसमें कहा गया है कि 26 जनवरी को त्बिलिसी (जॉर्जिया), अल्माटी (कजाकिस्तान), बाकू (अजरबैजान) और ताशकंद (उज्बेकिस्तान) से आने-जाने वाली उड़ानें ईंधन भरने के लिए दोहा (कतर) में संक्षिप्त समय के लिए रुक सकती हैं। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है, और आशंका है कि स्थिति सैन्य संघर्ष में तब्दील हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटा बाजार

Pitru Paksha में सपने में पूर्वजों का दिखना देता है खास संकेत, स्वप्न शास्त्र ने बताया पूरा अर्थ

केरलम में Operation Toofan के तहत 12584 गिरफ्तारियां, गृह मंत्री ने शुरू किया दूसरा चरण

Bhagat Singh Jayanti: CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने शहीद-ए-आजम को किया नमन