दिल्ली में IGI एयरपोर्ट समेत कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल से हड़कंप, जांच शुरू

By एकता | Sep 28, 2025

रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat । PM मोदी ने RSS के 'राष्ट्र प्रथम' भाव को सराहा, 100वीं वर्षगांठ से पहले दिया 'स्वदेशी' का मंत्र

स्कूलों में भी मिली धमकी, बाद में अफवाह निकली

बम की धमकियों का यह नया सिलसिला उसी दिन शुरू हुआ जब इससे पहले दिल्ली के दो स्कूलों को भी इसी तरह के ईमेल मिले थे, जिन्हें बाद में अफवाह घोषित कर दिया गया।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन स्कूलों को ये धमकियां मिलीं, उनमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और कुतुब मीनार के पास एक सर्वोदय विद्यालय शामिल थे।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल, अग्निशमन कर्मी और बम निरोधक इकाइयों को तुरंत प्रभावित स्कूलों में तैनात किया गया था। हालांकि, तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें: Karur Stampede । 39 मौतों के बाद विजय की TVK पार्टी के नेताओं पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

गौरतलब है कि हाल के महीनों में दिल्ली और उसके आसपास के विभिन्न संस्थानों को निशाना बनाकर बम की धमकी वाले ईमेल की बाढ़ आ गई है, और जांच के बाद अब तक ये सभी धमकियां अफवाह ही साबित हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत