Bombay High Court कमिश्नरेट की पूरी टीम को लगाई फटकार, पुलिस के खिलाफ मारपीट की शिकायत की नए सिरे से जांच के दिए आदेश

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2025

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मीरा-भायंदर पुलिस कमिश्नरेट की पूरी टीम को फटकार लगाई, क्योंकि उसने पाया कि वरिष्ठ अधिकारी अपने कनिष्ठ सहकर्मियों को 'सुनियोजित तरीके' से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, मीरा रोड पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों द्वारा शारीरिक हमले के आरोपों की नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस नितिन डब्ल्यू साम्ब्रे और सचिन एस देशमुख की बेंच ने कहा कि आप सुनियोजित तरीके से अपने अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आपके एसीपी और डीसीपी इस मामले से इस तरह निपट रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़ मामले में कोर्ट में कर्नाटक सरकार का बड़ा बयान, BCCI-RCB को ठहराया जिम्मेदार

उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद मीरा भयंदर पुलिस ने चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि, जांच आगे नहीं बढ़ने पर मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया और फिर आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया, जिसने चौहान के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मीरा रोड पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ डांस ग्रुप के सदस्यों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में अदालत के निर्देश पर विभागीय जांच की गई। जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) द्वारा की गई और अदालत के समक्ष रिपोर्ट दाखिल की गई। अदालत ने रिपोर्ट का अध्ययन किया और टिप्पणी की कि नर्तकियों की शिकायतों पर गौर नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

Superfoods का मिथ! महंगे Avocado-Quinoa नहीं, ये देसी चीजें हैं असली Health-Booster

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान