बोनी कपूर ने बहन की शादी की फोटोज की शेयर, धर्मेंद्र भी पहुंचे थे आशीर्वाद देने

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 27, 2022

फिल्म निर्माता बोनी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह पुरानी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। बोनी कपूर ने हाल ही में अपनी बहन रीना कपूर की शादी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं। दरअसल जिस होटल में बोनी कपूर की बहन की शादी थी उसी होटल में धर्मेंद्र भी फिल्म की शूटिंग के दौरान में ठहरे हुए थे। जब धर्मेंद्र को बोनी कपूर की बहन की शादी का पता चला तो वह उन्हें आशीर्वाद देने पहुंच गए।

 इस तस्वीर पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बोनी सर मैं आपको अक्सर थ्रोबैक फोटो उस पोस्ट करते हुए देखता हूं पुरानी यादों को देखकर सच में बहुत अच्छा लगता है। एक अन्य यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा आप अपनी पत्नी मोना कपूर के साथ पूरानी तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते? क्या आप उन्हें भूल गए वो आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं और आपके दो बच्चों की मां भी? आपको बता दें कि श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं।

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500