Bangladesh और Bengal एक ही...नोएडा के होटल ने बंगाली बाप-बेटे की बुकिंग की रद्द, मामला बढ़ने पर अब OYO ने प्रॉपर्टी को नेटवर्क से हटाया

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2025

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के न्यूटाउन निवासी एक आईटी पेशेवर और उसके 14 वर्षीय बेटे को नोएडा के सेक्टर 44 स्थित एक होटल ने कथित तौर पर कमरा देने से इनकार कर दिया और उनकी बुकिंग रद्द कर दी, क्योंकि वे बंगाली थे। ये घटना मंगलवार को मीरा इटरनिटी होटल में हुई। स्केटर लड़का अपने पिता के साथ नोएडा में एक स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने आया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईटी पेशेवर के हवाले से, ओयो के ज़रिए की गई उनकी दो रातों की बुकिंग रिसेप्शनिस्ट ने रद्द कर दी। रिसेप्शनिस्ट ने कथित तौर पर कहा कि स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा कारणों से होटलों से 15 अगस्त तक बांग्लादेश, पंजाब या जम्मू-कश्मीर के मेहमानों को आने की अनुमति नहीं देने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार को भंग कर देना चाहिए... SIR विवाद के बीच ऐसा क्यों बोले TMC सांसद अभिषेक बनर्ज

ओयो ने इस घटना के लिए माफ़ी मांगी है और कहा है कि होटल, मीरा इटरनिटी, को उसी दिन उसके प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया गया था। ओयो की तरफ से ईमेल के माध्यम से अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले की तुरंत जाँच शुरू कर दी है और जाँच पूरी होने तक उस प्रॉपर्टी को अपने नेटवर्क से हटा दिया है। हम अतिथि से संपर्क कर माफी भी माँग रहे हैं। यह घटना सिर्फ उसी प्रॉपर्टी तक सीमित है। ओयो ने अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी भी होटल को इस तरह के किसी निर्देश न तो दिए हैं और न ही प्राप्त किए हैं। ओयो किसी भी तरह के भेदभाव को बढ़ावा नहीं देता, चाहे वह जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र या नस्ल के आधार पर हो। ऐसा व्यवहार हमारी नीतियों, कानून और हमारे मूल्यों के खिलाफ है। ओयो अपने सभी अतिथियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सभी को शामिल करने वाला अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे नेटवर्क में जो भी साझेदार भेदभावपूर्ण व्यवहार करते पाए जाएँगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें स्थायी रूप से उन्हें नेटवर्क से बर्खास्त करना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

बीच पर टहलने से लेकर सर्फिंग तक... Kim Kardashian और Lewis Hamilton की शानदार छुट्टियों की तस्वीरें

ठाणे में Vande Mataram पर बड़ी गलती! सरकारी कार्यक्रम में बजा लता मंगेशकर के एल्बम का गाना, Shinde ने मांगी माफी

Ram Mandir Trust: सूत्रों का दावा, Champat Rai को UP SIT की पहली रिपोर्ट में Clean Chit

Health Tips: जिम जाने की जरूरत नहीं, Simple Tennis Ball से बढ़ाएं Brain Efficiency और Focus