बोरिस जॉनसन बने ब्रिटेन के नए PM, देश को एकजुट करने, ब्रेग्जिट को अंजाम देने का किया वायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

लंदन। यूरोपीय संघ से अलग होने के मुद्दे पर जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कंजर्वेटिव पार्टी की नेतृत्व दौड़ में बाजी मार ली और वह देश के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए। यह पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि पूर्व विदेश मंत्री एवं लंदन के पूर्व मेयर जॉनसन 10 डाउनिंग स्ट्रीट की लड़ाई में विदेश मंत्री जेरेमी हंट को हरा देंगे। पार्टी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री पद की दौड़ पिछले महीने तब शुरू हुई थी जब ब्रेग्जिट मुद्दे पर कंजर्वेटिव पार्टी में बढ़ती बगावत के चलते टेरेसा मे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी का मिशन महाराष्ट्र, फड़णवीस की जनादेश यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे शाह

भारतीय मूल के सांसदों-प्रीति पटेल और ऋषि सुनाक सहित जॉनसन के कई समर्थकों और ब्रेग्जिटियर्स को मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। टेरेसा मे ने मंगलवार को डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बुधवार को वह हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री संबंधी अंतिम चर्चा में शामिल होंगी। उसके बाद वह महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने बकिंघम पैलेस जाएंगी। इसके बाद 93 वर्षीय महारानी नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री जॉनसन को सरकार के गठन का आमंत्रण देंगी। इसके बाद जॉनसन प्रधानमंत्री के रूप में डाउनिंग स्ट्रीट में बुधवार की शाम अपना पहला संबोधन देंगे। नए प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद ब्रिटिश संसद की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी जो सितंबर के शुरू तक रहेंगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह