बोरिस ने संसद में कहा, ब्रिटेन के ‘नये स्वर्ण युग’ के लिए करेंगे काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

लंदन। बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के सांसदों से वादा किया है कि वह 31 अक्टूबर की ब्रेक्जिट समयसीमा का पालन करने के लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर हाउस ऑफ कॉमंस में बृहस्पतिवार को अपने पहले भाषण में उन्होंने ब्रुसेल्स से कहा कि ज्यादा स्वीकार्य समझौते के लिए फिर से विचार-विमर्श करने के विरोध पर वह पुनर्विचार करे। ब्रेक्जिट को पूरा करने के वादे पर चुनाव लड़ने के बाद जॉनसन ने टेरीजा मे का स्थान लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि यूरोपीय संघ के साथ 98 दिनों के अंदर बेहतर समझौता करेंगे। जॉनसन ने कहा, ‘‘हमारा मिशन 31 अक्टूबर तक ब्रेक्जिट को पूरा करना है ताकि हम ग्रेट ब्रिटेन में नवीन ऊर्जा का संचार कर सकें और इस देश को धरती पर सबसे महान स्थान बनाएं... इसे पूरा करने के लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: बोरिस जॉनसन ने संभाली प्रधानमंत्री पद की कमान, कहा ब्रेक्जिट समझौते पर कोई ‘किंतु, परंतु’ नहीं

आव्रजन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह वीजा प्रणाली की पुरानी व्यवस्था की समीक्षा करेंगे ताकि ऑस्ट्रेलिया की तरह प्वाइंट आधारित व्यवस्था शुरू की जा सके। ब्रुसेल्स को स्पष्ट संदेश देते हुए नये प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी टीम वैकल्पिक समझौते के लिए तैयार है और यह प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा कि ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच भविष्य के समझौते में आयरलैंड के साथ सीमा मुद्दे पर चर्चा होगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह