By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 03, 2026
दिवाली का समय गेस्ट हर किसी के घर में जरुर आते हैं। अगर आपके घर में इस बार मेहमान आ रहे हैं, तो उनके लिए चाय के साथ कुछ चटपटा और स्वादिष्ट सर्व जरुर करे। खासकर ज्यादातर घरों में स्नैक्स के लिए समोसे, पकौड़े या टिक्की बनाई जाती हैं।
लौकी के छिलके के कबाब बनाने के लिए सामग्री
लौकी के छिलके- 1 कप
उबले हुए आलू- 2
बेसन- 2 से 3 बड़े चम्मच
बारीक कटा हुआ प्याज- 1
हरी मिर्च- 1 से 2
अदरक- थोड़ा सा
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वाद के हिसाब से
तेल- कबाब सेंकने के लिए
लौकी के छिलके के कबाब बनाने का आसान तरीका
- इसे बनाने के लिए लौकी के छिलकों को पानी से अच्छी से धो लें। फिर इन छिलकों पर मिट्टी या गंदगी न लगी हो। फिर इन्हें बारीक काट लें। आप चाहें तो इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस भी सकते हैं। इस बात का ध्यान रहे कि इसका पेस्ट नहीं बनना चाहिए।
- इसके बाद एक पैन में थोड़ा-सा पानी डालें और कटे हुए छिलकों को कुछ मिनट तक पकाएं। जब ये नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। फिर छिलकों का पानी निकाल दें और इसे ठंडा होने दें। इससे कबाब का मिश्रण ज्यादा गीला नहीं होगा।
- अब आप एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू लेकर उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें पके हुए लौकी के छिलके, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डाल दें। फिर नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाएं।
- फिर इसमें बेसन डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। यदि मिश्रण बहुत नरम या गीला लग रहा है, तो थोड़ा बेसन मिला सकते हैं।
- मिश्रण तैयार होने के बाद हाथों पर तेल लगाएं। अब मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इन्हें थोड़ा चपटा कर सकते हैं। इनको आप गोल या ओवल शेप भी दे सकते हैं। इसी तरह से सारे कबाब की शेप तैयार कर लें।
- अब आप एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल डालें। अब आप कबाब को तवे पर रखें और लो से मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। इस बात का ध्यान रहे कि पलटते समय ध्यान रखें कि वे टूटे नहीं। जब दोनों तरफ से कबाब अच्छे से सिक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। इसको आप हरी चटनी, इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।