By अभिनय आकाश | Nov 03, 2026
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर पराली जलाने के मुद्दे को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो पार्टी दावा कर रही है कि इस साल राज्य में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई है, वहीं दूसरी तरफ किसानों के खिलाफ 271 FIR दर्ज की गई हैं। सिरसा ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने विज्ञापनों पर 20-25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि यह दिखाया जा सके कि इस साल राज्य में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई है। सिरसा ने कहा हमारी जानकारी के अनुसार पराली जलाने के 1,000 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं और 271 FIR दर्ज की गई हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के सार्वजनिक दावों और किसानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बीच विरोधाभास है।