Bolt Audio की सर्विस सेंटर की इस साल संख्या बढ़ाकर 250 करने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

हेडफोन, स्मार्टवॉच, स्पीकर जैसे उत्पाद बनाने वाली घरेलू कंपनी बोल्ट ऑडियो की देश में अपने सर्विस सेंटर की संख्या इस वर्ष के अंत तक बढ़ाकर 250 करने की योजना है। साथ ही कंपनी ने अपनी कुल आय चालू वित्त वर्ष के अंत तक मौजूदा 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी के अभी 28 राज्यों के 146 शहरों में 183 सर्विस सेंटर हैं। इस साल के अंत तक 67 नये सर्विस सेंटर के साथ इसकी संख्या बढ़ाकर 250 करने की योजना है। कंपनी ये सर्विस सेंटर छोटे एवं मझोले शहरों समेत देश के विभिन्न भागों में खोलेगी।’’

प्रमुख खबरें

World Cup में Dembélé का तूफान, पहले हाफ में हैट्रिक जड़ Norway को 4-1 से रौंदा

TET Exam से ठीक पहले Paper Leak, Maharashtra में परीक्षा स्थगित, जांच जारी

FIFA World Cup में Cape Verde का बड़ा उलटफेर, नॉकआउट में पहुंचकर रचा इतिहास

World Cup में बड़ा उलटफेर, 2 बार की Champion Uruguay टूर्नामेंट से बाहर, Spain की जीत