By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022
मुंबई। स्मार्ट परिवहन समाधान उपलब्ध कराने वाली बाउंस इनफिनिटी ने राजस्थान स्थित भिवाड़ी कारखाने से अपना पहला उपभोक्ता ई-स्कूटर ई-1 पेश किया है। कंपनी 18 अप्रैल से ई-स्कूटरों की आपूर्ति शुरू करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी की इस साल के अंत में दक्षिण भारत में ई-स्कूटर के लिए एक नया पांच लाख सालाना क्षमता वाला कारखाना लगाने की योजना है। बाउंस इनफिनिटी को एक्सेल, एक्सेल यूएस, सिकोइया कैपिटल इंडिया, बी कैपिटल, फाल्कन एज, क्वालकॉम, चिरेट, ओमिडयार नेटवर्क, मावेरिक कैपिटल जैसे अन्य प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।