कई राज्यों के बीच सीमा निर्धारण के फलस्वरूप सीमा विवाद पैदा हुए : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बताया कि हरियाणा-हिमाचल प्रदेश, लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र-हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र-कर्नाटक तथा असम-अरूणाचल प्रदेश, असम-नागालैंड, असम -मेघालय और असम-मिजोरम के बीच सीमाओं के निर्धारण के फलस्वरूप सीमा विवाद पैदा हुए हैं तथा उनके बीच क्षेत्र संबंधी दावे एवं प्रति दावे किये गए हैं। लोकसभा में हाजी फजलुर रहमान के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कुछ विवादित सीमावर्ती क्षेत्रों में यदा-कदा विरोध और वहां हिंसा की घटनाओं की रिपोर्ट मिली हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर तेल व्यापारी से 15 लाख की लूट

उन्होंने बताया कि हरियाणा-हिमाचल प्रदेश, लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र-हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र-कर्नाटक तथा असम-अरूणाचल प्रदेश, असम-नगालैंड, असम-मेघालय और असम-मिजोरम के बीच सीमाओं के निर्धारण के फलस्वरूप सीमा विवाद पैदा हुए तथा उनके बीच क्षेत्र संबंधी दावे एवं प्रति दावे किये गए हैं। गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद सोमवार को अचानक हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब