बिग बाउट लीग में पंजाब रॉयल्स से खेलेंगी बॉक्सर मैरी कॉम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2019

नयी दिल्ली। दिग्गज भारतीय मुक्केबाज एमसी मेरीकोम बिग बाउट लीग में एनसीआर पंजाब रायल्स का हिस्सा होंगी जबकि उनकी चिर प्रतिद्वंद्वी निकहत जरीन ओड़िशा वारियर्स के लिए खेलेंगी। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दो दिसंबर से शुरू हो रही इस लीग की छह टीम में से प्रत्येक में पांच पुरुष और दो महिला मुक्केबाजों को जगह मिली है। प्रत्येक टीम में तीन विदेशी मुक्केबाज हो सकते हैं। मंगलवार को हुए खिलाड़ी ड्राफ्ट के अनुसार विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल अडाणी गुजरात जबकि पिंकी रानी बेंगलुरू टीम का हिस्सा होंगी।

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी