ओलंपिक से बाहर हुए मुक्केबाज विकास कृष्ण, पहले दौर में जापान के ओकाजावा से हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

तोक्यो। भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण (69 किग्रा) को शनिवार को यहां ओलंपिक खेलों में अपने पहले मुकाबले में स्थानीय दावेदार सेवोनरेट्स क्विन्सी मेनसाह ओकाजावा के खिलाफ 0-5 की एकतरफा हार का सामना करना पड़ा जिससे इन खेलों में देश की नौ सदस्यीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। इस मुकाबले के दौरान 29 साल के विकास की आंख के पास से खून भी आने लगा। उनकी बायीं आंख के नीचे कट लगा। टीम सूत्रों का हालांकि कहना है कि विकास कंधे में हल्की चोट के बावजूद मुकाबले में उतरे। विकास शनिवार को चुनौती पेश करने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थे।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020 Highlights: भारत के लिए शानदार रहा दूसरा दिन, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

ओकाजावा राउंड आफ 16 में तीसरे वरीय क्यूबा के रोनियल इग्लेसियास से भिड़ेंगे। इग्लेसियास 2012 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन भी हैं। रविवार को छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकोम (51 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक पहले दौर के अपने मुकाबले खेलेंगे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी