19 साल की प्‍लेयर के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2020

नयी दिल्ली। एक मुक्केबाजी कोच को 19 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। घटना फरवरी की है जब वे एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पश्चिम बंगाल गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रा प्रतियोगिता में हरियाणा का नेतृत्व कर रही थी। कोच (28) के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) से 27 फरवरी को कोलकाता जाते समय उसके कोच ने उसके साथ ट्रेन में उसका यौन उत्पीड़न किया था। महिला ने शिकायत में यह भी कहा कि कोलकाता में रहने के दौरान भी कोच ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

इसे भी पढ़ें: IPL मालिकों की टेली कॉन्फ्रेंस में नहीं हुआ कोई फैसला

अधिकारी ने बताया कि भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत एनडीएलएस में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कोच को पूछताछ के लिए हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। उसने महिला मुक्केबाज का यौन उत्पीड़न करने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि वह सोनीपत में एक मुक्केबाजी अकादमी चलाता है और मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधि भी कर चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दो बच्चे भी हैं और राष्ट्रीय स्तर के कई मुक्केबाजों का भी कोच है।

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू