नाटक में कर रहा था भगत सिंह का रोल, गले में फांसी का फंदा कसने से हुई बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

बदायूं (उप्र)। बदायूं जिले के कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए भगत सिंह की फांसी के दृश्य का पूर्वाभ्यास करते समय दस साल के एक बच्चे की कथित तौर पर फांसी का फंदा कसने से मौत हो गई। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामला जब उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने शुक्रवार को कुंवर गांव के थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गांव भेजी, लेकिन परिवार वालों ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि लड़के की मौत कैसे हुई। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि नाटक का पूर्वाभ्यास करते समय बच्चा स्टूल से फिसल गया और फांसी का फंदा कस जाने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जांच में कर रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari