कार की चपेट में आये लड़के की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में सोमवार को कार की चपेट में आने से छह वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने दो घंटे तक बांसडीह- मनियर मार्ग को जाम कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि लड़के के नाराज परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने बांसडीह-मनियर मार्ग को जाम कर किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृत बच्चे के पिता अंजनी साहनी की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.