दिल्ली के शालीमार बाग में स्विमिंग पूल में डूबने से एक लड़के की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्विमिंग पूल में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है। उसने बताया कि अंकित नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में उतरा था लेकिन वह डूब गया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय स्विमिंग पूल में मौजूद अंकित के दोस्तों और वहां के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह महज दुर्घटना थी या साजिश।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि इस स्विमिंग पूल का संचालन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) करता है।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित