जैस्मिन भसीन के जन्मदिन को बॉयफ्रेंड एली गोनी ने बनाया खास, एक्ट्रेस को दिया बड़ा सरप्राइज

By रेनू तिवारी | Jun 28, 2021

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (28 जून) का अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। जैस्मिन भसीन ने अपना जन्मदिन अपने बॉयफ्रेंड एली गोनी के साथ गोवा में सेलेब्रेट किया है। अपने जन्मदिन की तस्वीरों को जस्मीन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गयी तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि जस्मीन अपने बॉयफ्रेंड एली गोनी और दोस्तों के साथ मिलकर अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर पिंक कलर की एक ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं। वहीं गोनी को भा आप मुंह पर रुमाल बांधे बैठा देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने छोड़ी पढ़ाई, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक संदेश 

जैस्मीन भसीन के बॉयफ्रेंड एली गोनी ने एक नया हेयरस्टाइल आज़माया है। एली गोनी और जैस्मीन के प्यार के सफर को बिग बॉस 14 में देखा गया। दोनों की जर्नी देखकर लोग काफी प्रभावित हुए थे। ये है मोहब्बतें फेम अली गोनी को अकसर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ नया करते देखा गया है। वह दावा करते हैं कि वह जैस्मीन को बहुत प्यार करते हैं। अपने बर्थडे से कुछ दिन पहले ही एली ने इस बात का ध्यान रखा था कि जैस्मीन स्पेशल फील करें। उनके दिन को बेहतर बनाने के लिए गोनी ने जैस्मीन के घर कई फूलों के गुलदस्ते भेजे।

View this post on Instagram

A post shared by ❤️''sumaiya''❤️ (@jaslylove134)

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग