Health Tips: ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने के 3 आसान उपाय, डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान!

By अनन्या मिश्रा | Jul 29, 2025

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को सेहत संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बीपी की समस्या बढ़ गई है। हाई बीपी एक गंभीर बीमारी है और कई बार इसके लक्षण भी नहीं पता चलते हैं। लेकिन अगर समय रहते इसको कंट्रोल नहीं किया गया, तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

आज के समय में सिर्फ बड़े लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी यह अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि ब्लड प्रेशर के हाई होने पर आपको क्या करना चाहिए कि यह फौरन कंट्रोल हो जाए। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और अचानक से आपका ब्लड प्रेशर हाई हो गया है, तो आपको फौरन कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना डॉक्टर और दवा के हाई ब्लड प्रेशर को फौरन कंट्रोल कर सकते हैं।

ठंडे पानी से धोएं चेहरे

अगर अचानक से आपका बीपी बढ़ जाता है, तो आपको फौरन ठंडे पानी से चेहरे को धोना चाहिए। वही पैरों को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में भिगोना चाहिए। इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ती है। ऐसा करने से दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता मिलती है। साथ ही यह चिंता और तनाव कम करता है।

नींबू पानी पिएं

जब भी आपका बीपी बढ़ जाए, तो आपको नींबू पानी पीना चाहिए। इसमें आपको चीनी और नमक नहीं मिलाना है। सादा नींबू पानी पीने से शरीर में पोटैशियम की कमी पूरी होती है। पोटैशियम से सोडियम को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे ब्लड वेसेल्स को भी आराम मिलता है। यह ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति