BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य में होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) एक ही चरण में आयोजित की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता किए जाने के कुछ घंटे बाद की गई। इससे कुछ दिन पहले राजधानी पटना में अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने परीक्षाओं से संबंधित सुझाव देने के लिए परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। पटना उच्च न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की शिकायतें भी सुनेगी।’’ चौधरी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार ने ‘विद्यार्थी सहायता पोर्टल’ और ‘विद्यार्थी सहायता शिविर’ कार्यक्रम भी शुरू किया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR