ब्राजील के उच्चतम न्यायालय की समिति ने बोल्सोनारो को तख्तापलट के प्रयास का दोषी ठहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2025

ब्राजील के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की एक समिति में ज्यादातर सदस्यों ने बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 2022 के चुनावी हार के बावजूद पद पर बने रहने पर तख्तापलट के प्रयास के तहत संगठित अपराध का दोषी ठहराने के पक्ष में मतदान किया।

सभी पांच न्यायाधीशों के मतदान के बाद, समिति बोल्सोनारो की सजा पर फ़ैसला करेगा, जो दशकों तक जेल में रहने की सज़ा हो सकती है। सत्तर वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति फिलहाल नजरबंद हैं। उनके वकीलों ने कहा है कि वे इस फैसले के खिलाफ 11 न्यायाधीशों वाली सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब