बार्सिलोना से हटने के बाद पहली बार मेस्सी पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी के रूप में अपने देश के लिए करेंगे कप्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

साओ पाउलो। ब्राजील गुरुवार को चिली के खिलाफ होने वाले मुकाबले सहित अपने अगले तीन फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेलने वाले नौ खिलाड़ियों के बिना उतरेगा। हालांकि गुरुवार को ही अर्जेन्टीना के इंग्लैंड में खेलने वाले चार खिलाड़ियों के वेनेजुएला के खिलाफ खेलने की उम्मीद है। प्रीमियर लीग क्लबों ने कहा है कि वे अपने खिलाड़ियों को दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा करने से रोकेंगे जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण ब्रिटेन सरकार ने लाल सूची में रखा है। कोई भी खिलाड़ी अगर इन देशों से ब्रिटेन वापस लौटता है तो उसे 10 दिन होटल में पृथकवास में बिताने होंगे और उसे ट्रेनिंग का मौका मिलने की संभावना भी बेहद कम है।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड कप विजेता फुटबॉलर बेंजामिन मेंडी पर 4 लड़कियों से रेप का आरोप, मैनचेस्टर सिटी ने किया सस्पेंड

चिली के ब्लैकबर्न के बेन ब्रेरेटन और वाटफोर्ड के फ्रांसिस्को सिएराल्टा भी क्वालीफायर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सेंटियागो में जीत से ब्राजील की टीम अगले साल कतर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने की दहलीज पर पहुंच जाएगी। अर्जेन्टीना की टीम 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वेनेजुएला के खिलाफ क्वालीफायर के लिए उसकी टीम में एस्टन विला के एमिलियानो मार्टिनेज और एमिलियानो बुएंडिया तथा टोटेनहैम के जियोवानी लो केल्सो और क्रिस्टियन रोमेरो मौजूद होंगे। कप्तान लियोनल मेस्सी पहली बार पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी के रूप में अपने देश के लिए खेलेंगे।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार