इस कारण से ब्राजील महिला विश्व कप 2023 की मेजबानी की दौड़ से हटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

साओ पाउलो। ब्राजील 2023 में होने वाले महिला विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी की दौड़ से हट गया है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव के कारण वह फीफा को जरूरी वित्तीय आश्वासन देने की स्थिति में नहीं है। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने इसके साथ ही सोमवार को जारी बयान में कहा कि वह मेजबानी के दावे में कोलंबिया का समर्थन करेगा। मेजबानी की दौड़ में कोलंबिया के अलावा अब जापान तथा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (संयुक्त मेजबान) रह गये हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद पिच पर लौटेगा क्रिकेट, टेस्ट श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड रवाना

दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में इससे पहले कभी महिला विश्व कप का आयोजन नहीं किया गया। इस पर 25 जून को फैसला किये जाने की संभावना है। परिसंघ ने कहा कि राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो के प्रशासन ने फीफा से कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पड़े प्रभाव से पैदा हुई आर्थिक स्थिति में वह वित्तीय गारंटी नहीं दे सकता है। ब्राजील लेटिन अमेरिकी देशों में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित रहा है और यहां अभी तक 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा